pashuo me sath kaisa vayavhar kiya jaye par anuched

आरंभ से ही पशु और मनुष्य का साथ रहा है। मनुष्य के साथ रहने वाले पशु पालतु कहलाते हैं। पशु हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। पशु मनुष्य के भोजन का भी हिस्सा रहा है। मनुष्य के लिए दूध का साधन पशु ही हैं। गाय, बकरी, भैंस, ऊँट के दूध का प्रयोग मनुष्य प्राचीनाकाल से करता आया है। पशु उसके जीवन में किसी न किसी रूप से सम्मिलित रहे हैं। उनके बिना उसका जीवन संभव नहीं है। मनुष्य ने भी उनको अपनी आवश्यकता पूर्ति का साधन नहीं समझा है अपितु उनसे बहुत प्रेम भी किया है। यह दोनों के बीच उपजा ऐसा प्रेम है जिसके विषय में टिप्पणी नहीं कि जा सकती है। हमें चाहिए ऐसे लोगों को देखते हुए पशुओं के प्रति स्नेही रवैया अपनाए और उन्हें प्रेम और सेवा दें। यदि वे पशु हैं, तो यह नहीं कि उनका जन्म मनुष्य मात्र की सेवा करना है। उनका भी प्रेम पाने का पूरा अधिकार है।  

  • 0
What are you looking for?