path mein lekhika kin karno se hin bhavana se grasth hui?

Hi!
अपने रंग व रूप के कारण लेखिका के मन में हीन भावना घर कर गई। वह अपने अन्य भाई-बहनों की तुलना में साँवली थी व बहुत कमजोर भी थी। लेखिका के पिता उसके रंग व स्वास्थ्य को लेकर उसकी तुलना उसकी बड़ी बहन से किया करते थे जो की गोरी व खूब स्वस्थ थी। पिता हर बड़ी-छोटी बात पर उसकी तुलना बहन से किया करते थे। उसके बालमन में यही बातें घर कर गई, जिसने उसे हीन भावना से ग्रस्त कर दिया।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!
 

  • 0
What are you looking for?