Please answer me this is my homework and i have to submit tomorrow
 
200 शब्दों में निबंध लिखिए-

क- मेरे सपनों का भारत
ख- विद्यार्थी जीवन
ग- अच्छा स्वास्थ्य महा वरदान

मित्र!
हम एक बार में एक ही प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। आप अपने प्रश्न पुन:  पूछ सकते हैं।

मेरे सपनों का भारत 

मेरे सपनों के भारत में मेरा देश `सोने की चिड़िया` है। भारत की पहचान उसकी परम्परा, भव्य संस्कृति और विश्व कल्याण के सपने से है। मेरे सपनों का भारत फिर से व्यापार, स्व-रोजगार, हस्त-शिल्प इत्यादि में अव्वल हो जाए। भारत की आर्थिक व्यवस्था बहुत ही मजबूत हो जाए। अतीत में जिस तरह भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान पूरे विश्व में छाई हुई थी। वैसी ही फिर से हो जाए। विदेशी आक्रमणकारियों ने आकर मेरे देश को बार-बार निचोड़ा है। अपनी पहचान बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत त्याग किए हैं। भारत का अनेकता में एकता का भण्डार हमारे पूर्वजों के समय से ही खुला हुआ है। भारत की संस्कृति, उसके धर्म और वैज्ञानिक परिपाटी ने नई पीढ़ी के साथ ताल से ताल मिला कर उसे चलना सिखाया है। ऐसे ही देश की सन्तति होने के नाते, हमारा भी कर्तव्य है कि अपने देश को फिर से `सोने की चिड़िया` बनाएं।  
 

  • 1
What are you looking for?