Please answer the questions fast
1. प्रेमचंदजी का जीवन परिचय लिखें और उनकी कोई एक कहानी लिखें।
2. मानसिक तनाव के घिरी हुई युवा पीढ़ी पर एक टिप्पणी लिखें।

मित्र!
हम एक बार में केवल एक प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। कहानी आप पुस्तकालय से प्राप्त कर सकते हैं। आपके पहले प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-
प्रेमचंद का जन्म वाराणसी के समीप 31 जुलाई 1880 में लमही गाँव में हुआ। इनका अपना नाम धनपतराय श्रीवास्तव था। जब इन्होंने लेखन आरंभ किया, तो प्रेमचंद नाम को अपने उपनाम रूप में चुन लिया। उस समय लोग अपने असली नाम से लेखन नहीं किया करते थे। आगे चलकर यही नाम उनकी पहचान बन गया।  प्रेमचंद कलम की ताकत को जानते थे। अतः देश की गुलामी से आहत प्रेमचंद ने इसे हथियार बना लिया।  उनकी कलम ने ऐसा जादू किया कि अंग्रेज़ी सरकार तक डर गई। उन्होंने उनकी पहली रचना सोचे वतन को जब्त कर लिया। प्रेमचंद रूके नहीं और उन्होंने धीरे-धीरे अपनी रचनाओं के माध्यम से जनता को जगाना आरंभ कर दिया। अपनी सरकारी नौकरी को छोड़कर स्वतंत्र रूप से लेखन आरंभ कर दिया। उनकी रचनाओं में तत्कालीन समाज की झलक, कुरीतियाँ, गुलामी की पीड़ा इत्यादि स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। 

  • 1
Go to google
  • 0
What are you looking for?