Please answer this question in the picture fully in hindi (it's urgent) :

मित्र!
हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता लेकर अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं-

एनीमेटेड तथा विडियो के माध्यम से कक्षा में बच्चों को किसी विषय पर पढ़ाया जाता है, यही स्मार्ट क्लास कहलाती है। इसमें बच्चों को पुराने तरीकों के स्थान पर आधुनिक प्रणाली का प्रयोग करके जटिल विषयों को भी सरल रूप में पढ़ाया तथा समझाया जाता है। यह प्रणाली बहुत लाभप्रद है क्योंकि बच्चे सरलता से इसे समझ पाते हैं। इससे इनका समय बचता है और पढ़ाई के प्रति रुचि समाप्त नहीं होती है। स्मार्ट क्लास से शिक्षा प्रणाली में क्रांति आ गई है। स्मार्ट क्लास अब बहुत जरूरी हो गई है। इसमें टीचर को चाक और डस्टर लेकर पढ़ाना नहीं पड़ता। प्रोजेक्टर से बच्चों को बड़ी आसानी से विषय पढ़ाए जा सकते हैं। बच्चों को चित्र के माध्यम से देखकर समझना आसान हो जाता है। क्या सही है और क्या गलत इसका फैसला तत्काल किया जा सकता है। आज के समय में स्मार्ट क्लास की उपयोगिता बहुत अधिक है। समय के साथ शिक्षा की दशा और दिशा  दोनों मे परिवर्तन आया है। स्मार्ट क्लास जैसी हाईटेक पढ़ाई से शिक्षा के स्तर में बहुत सुधार हुआ है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ गई है और छात्रों को सीखने में सरलता होती है।

  • 0
What are you looking for?