please give me an anuched on manoranjan ke adhunik sadhan

आज हमारे पास मनोरंजन के अत्यधिक आधुनिक साधन विद्यमान है। इसमें टी.वी. कंप्यूटर आदि शामिल है। परन्तु जिसे सबसे मनोरंजन, आधुनिक और जन-जन की आवश्यकता माना जाता है, वह टी.वी. है। आज यह अमीर से लेकर गरीब सबके घर में विद्यमान है। घर बैठे आपका मनोरंजन हो जाता है। इस सस्ते और सरल साधन का लाभ आप कहीं भी उठा सकते हो। यह सबसे आधुनिक साधन इसी कारण से कहा जाता है। कंप्यूटर के लिए आवश्यक है कि आपके पास नेट की सुविधा विद्यमान हो। इसमें आने वाला खर्चा भी अधिक होता है और हर जगह इसकी सविधा मिलना भी संभव नहीं होता। परन्तु टी.वी. की पहुँच हर जगह है। यह दूर-से-दूर स्थानों तक अपनी पकड़ बना चुका है। मौसम कैसा भी हो आप घर बैठ ही मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। इसमें ज्ञानवर्धक कार्यक्रम से लेकर मौज-मस्ती के हर तरह के कार्यक्रम उपलब्ध हैं। यह बच्चे से लेकर बूढ़े लोगों तक की सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

  • 10
What are you looking for?