please give the info abut pt usha, arti saha, kirn bedi, indra gandi, kalpna chawla, in hindi with there photo....................plez plez plez

 

मित्र हम दो लोगों पर आपको लेख लिखकर दे रहे हैं बाकी आप स्वयं नेट के माध्यम से इस प्रकार लिखिए-

किरण बेदी

किरण बेदी जी को भारतीय पुलिस में पहली वरिष्ठ महिला अधिकारी का सम्मान प्राप्त है। उनकी उपलब्धियाँ और व्यक्तित्व इतना ऊँचा और महान है कि उनके आगे सभी सम्मान से झुक जाते हैं। इनकी कार्यकुशलता और कर्तव्यपरायणता के लिए इन्हें शौर्य पुरस्कार दिया गया है। इन्हें अन्य बहुत से पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जो इनके कार्यों के लिए इन्हें दिए गए हैं- एशिया का रमा मैंगसेस पुरस्कार, इटली का वूमन ऑफ द इयर 2002, जर्मन फाउंडेशन का जोसफ ब्यूज पुरस्कार, एशिया रीजन अवार्ड (2001) और अमेरीका मॉरीशन-टाम निटकॉक पुरस्कार हैं। इनके द्वारा दो स्वयं सेवी संस्थाओं की स्थापना की गई है जो आज भी कार्यरत है। ये संस्स्थाएं इस प्रकार हैं- नव ज्योति एवं इंडिया विजन फाउंडेशन। ये संस्थाएं प्रतिदिन कई गरीब बेसहारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा तथा स्त्रियों को प्रौढ़ शिक्षा का प्रबन्ध करती है। 'नव ज्योति संस्था' नशामुक्ति के लिए इलाज करने के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रों में तथा जेल के अंदर महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और परामर्श भी देती है। 

 

कल्पना चावला

कल्पना चावला का जन्म हरियाण के करनाल में 1 जुलाई 1961 में हुआ था। वह पहली भारतीय मूल की अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली महिला बनी थी। वह बनारसी लाला चावला और संज्योती की चौथी संतान थीं। वह बचपन से तीव्रबुद्धि की स्वामिनी थी। कल्पना चावला ने टैगोर पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई आरंभ की थी। 1982 में चंड़ीगढ़ से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग तथा 1984 में टेक्सास विश्वविद्यालय से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एम. . किया। उन्होंने 1988 में कोलोरेडो विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ़ फ़िलॉसफ़ी की डिग्री प्राप्त की। इस वर्ष से ही उन्होंने नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में काम करना आरंभ कर दिया था। उनकी स्पेश में पहली उड़ान एस. टी. एस.-87 कोलंबिया से थी और उनकी दूसरी उड़ान जोकि उनकी अंतिम उड़ान बनी। वह 16 जनवरी 2003 को हुई थी। 1 फरवरी को वापस लौटते हुए उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनके साथ 6 और अंतिरक्षयात्री मारे गए।

  • -1
What are you looking for?