please give tips to write essay //

मित्र किसी पर विषय पर लिखने में आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं। मान लीजिए कि आपको 'परतंत्रता और पराधीनता' पर निबंध लिखने के लिए कहा जाता है, तो आप इस तरह लिखेंगे।-

उसके मुख्य बिन्दु इस प्रकार होंगे-

१. भूमिका में आप इन दोनों शब्दों का परिचय दे सकते हैं; जैसे- ये दोनों शब्द एक सिक्के के दो पहलू हैं। परतंत्रता का अर्थ होता है दूसरे तंत्र के अधीन होकर रहना और पराधीनता का अर्थ होता है किसी अन्य के अधीन रहना। देखा जाए, तो ये एक-दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं। इनका अर्थ गुलामी ही होता है।

 २. विषय विस्तार में आप इन दोनों से संबंधित उदाहरण दे सकते हैं। जैसे- भारत को दूसरे देश ने अपना गुलाम बनाए रखा और उन्हें देश के लोगों को कैस अपने अधीन रखकर अत्याचार और शोषण किया।

३. आगे आप भारत के इतिहास के विषय में बता सकते हो कि लोगों ने इससे उभरने के लिए क्या-क्या बलिदान दिए व क्या कार्य किए।

४. उपसंहार में पूरे निबंध का निचोड़ दीजिए।

  • 1
What are you looking for?