Please help me with thay

प्रिय मित्र,
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है -
 
स्थानवाची संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं, जो स्थान को बताते हैं। उदाहरण के लिए विद्यालय, बाज़ार, घर, बगीचा इत्यादि। इनसे स्पष्ट रूप से स्थान के बारे में जानकारी मिलती है। इसके विपरीत स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द वे शब्द होते हैं, जो क्रिया के होने के स्थान को बताते हैं। यहाँ उनके नाम का उल्लेख नहीं होता है। उदाहरण के लिए यहाँ, वहाँ, आगे, पीछे, दूर, पास इत्यादि स्थानवाचक क्रियाविशेषण शब्द हैं। इनके अंतर को आइए उदाहरण के माध्यम से जानें-

राम आज स्कूल गया है। लेकिन वहाँ जाकर आ गया।

पहले वाक्य में स्कूल शब्द संज्ञा शब्द है। क्रिया के आगे लगने के बाद भी यह क्रियाविशेषण शब्द नहीं कहलाएगा। वाक्य में स्पष्ट रूप से स्थान का नाम पता चल रहा है  कि राम कहाँ गया है? दूसरे वाक्य में वहाँ अव्यय शब्द है, इससे यह तो स्पष्ट हो जाता है कि राम कहीं गया मगर कहाँ गया है, यह पता नहीं चलता।  यही इनके मध्य का अंतर है।

आशा करते हैं कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

धन्यवाद।

  • 0
What are you looking for?