Please help me

नमस्कार मित्र!

 
दिलशाद गार्डन,
नई दिल्ली।
दिनांक: ..............

प्रिय शोभना,
मधुर स्नेह!

कल तुम्हारा पत्र मिला। मुझे तुम्हारी कुशलता का समाचार पढ़कर अत्यन्त प्रसन्नता हुई। आजकल पहले जैसा माहौल नहीं रहा। समाज में पश्चिमी सभ्यता का चलन और उसका अनुसरण करने के कारण  कल की तुलना में आज समाज में  बहुत बदलाव आ गया है। पश्चिमी सभ्यता के कारण सिनेमा में परोसी जाने वाली हिंसा तथा अश्लीलता का युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वे पथभ्रष्ट हो रहे हैं। सिनेमा उन्हें आकर्षित करता है, हर कोई इस जगत में हाथ आजमाना चाहता है। इसके लिए वह कच्ची उम्र में ही घर छोड़कर भाग जाते हैं। हमारी संस्कृति और सभ्यता को ही इनसे नुकसान हो रहा है। समाज में बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम सिनेमा भी है। 
 
अपना ध्यान रखना। अब मैं पत्र समाप्त कर रही हूँ। अपने माता-पिता को मेरा नमस्कार कहना। तुम्हारे पत्र की प्रतीक्षा रहेगी। पत्र अवश्य लिखना।
 
तुम्हारी सखी,
कमला
 
 

 

  • 0
What are you looking for?