Please provide An essay in Hindi on the topic VACHAN KA MAHATVA

मनुष्य के जीवन में वचन का बहुत महत्व होता है। वचन उसके व्यक्तित्व को निखारने का कार्य करते हैं। यह वचन है जिसके द्वारा मनुष्य अन्य लोगों से संबंध स्थापित करता है। अपने मन के भावों और विचारों का आदान-प्रदान भी वचन के कारण ही संभव हो पाया है। विद्वानों के अनुसार यदि मनुष्य सबको अपना मित्र बनाना चाहता है, तो उसे अपने वचन सबको प्रिय लगने वाले बोलने चाहिए। अच्छे वचन से वह अपने शत्रुओं को भी परास्त कर सकता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कौआ और कोयल हैं। कौआ किसी का अहित नहीं करता है और कोयल किसी का हित नहीं करती है। परन्तु लोग कौए का स्वर सुनते ही मुँह बना लेते हैं और कोयल की कू-कू सुनते ही मंत्र-मुग्ध हो जाते हैं। यह वचन का ही प्रताप है जो कि लोग कोयल का मधुर स्वर सुनकर उसकी प्रंशसा करने लगते हैं। जबकि कौआ और कोयल दोनों काले होते हैं। विद्वानों के अनुसार वचन ऐसे होनी चाहिए जो कि दूसरों का मन हर ले। जिन वचनों में दृढ़ता नहीं है तथा मधुरता नहीं है वे मित्र के स्थान पर शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी करते हैं।

  • -2
What are you looking for?