please send me an eassy on-'20-20 match' for hindi subject

हम आपको पूरा निबंध लिखकर नहीं दे सकते हैं। आपको इस विषय पर अनुच्छेद लिखकर दे रहे हैं। इस स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए।क्रिकेट भारत में अत्यधिक लोकप्रिय खेल है। इस खेल का इतिहास लगभग 500 साल पुराना है। यह पहले - पहले इग्लैंण्ड में खेला जाता था। तब इसका स्वरूप इस तरह नहीं था। इसने ये स्वरूप सालों की मेहनत से पाया है। आरंभ में क्रिकेट में पाँच दिवसीय टैस्ट क्रिकेट हुआ करते थे। परन्तु जब आयोजकों को इस बात का आभास हुआ कि पाँच दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला दर्शकों में उपजे रोमांच को समाप्त कर देती है तो उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला को आरम्भ किया। एक दिवसीय क्रिकेट में 50 ओवर खेले जाते थे। दर्शकों में यह क्रिकेट खासा लोकप्रिय रहा। पर बदलते समय के साथ व लोगों में समय की कमी के कारण 50-50 ओवर का एक दिवसीय मैच भी लम्बा लगने लगा। तब समय की माँग के अनुसार आयोजकों ने नया प्रयोग किया और इसमें ओवरों की संख्या को कम 20 ओवर तक खेलने का फैसला लिया। आरंभ में इसकी आलोचना की गई। कई पुराने खिलाड़ी इस फैसले को ठीक नहीं मानते थे। परन्तु इसके आते ही उनकी यह सोच बेकार सिद्ध हुईइसकी लोकप्रियता का यह आलम था कि आज यह सबकी ज़बान पर है। 20-20 में हार - जीत का फैसला 20 ओवर में ही हो जाता है। इस क्रिकेट की दीवानगी इस कदर फैली की 20-20 के आरम्भ होते ही सब अपना सारा काम - काज छोड़कर टी . वी के सम्मुख बैठ जाते हैं। यह मैच क्योंकि 20-20 ओवरों में ही समाप्त हो जाता है तो इसे देखना और भी रोमांचक हो जाता है। 

  • 5
What are you looking for?