please send the solution fast

3-निम्नलिखित में उपवाक्य छांटिए, और उनके नाम भी बताइए-
क-वह जहां-जहां जाता है, वहां कोई-न-कोई समस्या खड़ी कर देता है ।
ख-जहाँ जहां वह गया, उसका भव्य स्वागत हुआ। 

4-निम्नलिखित वाक्यों में आश्रित उपवाक्य अलग करके बताइए कि वह किस प्रकार का है-
1. महेश बोला कि मैं कल केरल जा रहा हूँ। 
2. आपका वह लड़का कहाँ है, जो कल छत से गिर पड़ा था। 
3. वे सैनिक कहाँ है जिन्होंने शत्रु ​के वायुयान गिराए थे। 
4-अंग्रेज ​जान गए थे कि भारत को स्वतंत्रता देनी पड़ेगी। 
5. रामदयाल ने कहा कि मैं विपत्ति में सदा आपका साथ ​दूंगा। 
6, जीवन में ऐसे बहुत-से अवसर आएँगे जब ​ तुम्हारी याद आएगी। 
7-मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है कि ज्ञानार्जन करूँ।
8. जहाँ-जहाँ हम गए हमारा बहुत सम्मान हुआ। 
9. जब ​ प्रशांत मेरे पास पहुँचा, तब लगभग पांच बजे थे । 
10. ऐसा कोई नहीं है जो कुश्ती में खली को जीत सके। 
11. मैंने देखा कि कुछ लोग मेरी ओर तेज़ी से बड़े आ रहे थे। 
12. मैंने निश्चय किया कि मुझे विज्ञान मेला देखने के लिए अवश्य जाना है।
13. जो विद्यार्थी अपना समय गंवाते हैं, वे एक दिन बहुत पछताते हैं। 
14. वह लड़का जिस तरह चल रहा है, उस तरह किसी स्वस्थ व्यक्ति को नहीं चलना चाहिए । 
15. संदीप ने देखा कि एक सांप रेंगता हुआ घास में छिप गया। 
16. वह गोरा लड़का जहाँ खड़ा है, वहाँ बड़ी धूप है। 
17. जो लोग दूसरों के साथ मीठा बोलते हैं, उन्हें सब प्यार करते हैं। 
18. मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं एक अच्छा वकील बनूँ। 
19. जो वीर और साहसी होते हैं, वे अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करते। 20. वह ऐसे अटक-अटक कर बोल रहा है, जैसे उसके मुंह में घाव हैं। 
21. वे लोग कभी लोकप्रिय नहीं हो सकते जो कुटिल होते हैं। 
22. रचना ने सोचकर कहा कि हमें कल से ही उस काम में लग जाना होगा। 23. वहाँ इस वर्ष अकाल पड़ सकता है, जहाँ वर्षा नहीं हुई।
21. जो परिश्रमी होता है, वह अवश्य सफलता प्राप्त करता है। 
25.वह उतना ही थकेगा, जितना अधिक दौड़ेगा। 
26. मैंने उसे चेतावनी दी कि नीलांजन से मित्रता मत करो। 
27. जो लोग बिना सोचे-समझे काम आरंभ कर देते हैं, उन्हें पछताना ही पड़ता है। 
28. तीन साल बाद विदेश से लौटे हरिहर ने देखा कि उसका लगाया एक पौधा एक विशाल पेड़ बन गया है।
29. जहाँ एक गरीब ब्राह्मण का झोंपड़ा था, वहाँ एक विशाल भवन खड़ा था। 
30. ये वही सज्जन हैं, जिन्होंने गरीबी के दिनों में हमारी मदद की थी। 
31. किसान ने देखा कि फसल पाले से मारी गई। 
32. जब मेरा मार्ग सच्चाई का है तो तुम मेरा क्या बिगाड़ पाओगे ? 
33. जब वह बोलता है, सब प्रभावित होते हैं।

मित्र!
हम एक बार में एक ही प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। तथापि, हम पहले प्रश्न के दो तथा दूसरे  प्रश्न के तीन उत्तर दे रहे हैं। शेष आप स्वयं करने की चेष्टा करें। 

3-
क- वह जहाँ-जहाँ जाता है - स्थानवाची क्रिया विशेषण 
ख- जहाँ-जहाँ वह गया - स्थानवाची क्रिया विशेषण
4-
1-कि मैं कल केरल जा रहा हूँ- संज्ञा आश्रित उपवाक्य
2-जो कल छत से गिर पड़ा था- विशेषण उपवाक्य 
3-जिन्होंने शत्रु के वायुयान गिराए थे- विशेषण उपवाक्य

  • 0
What are you looking for?