Please write the essay according to the instruction and use all the words

प्रिय मित्र!
यह प्रश्न आपके द्वारा करने के लिए है। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल भी बढ़ेगा। तथापि हम आपको अपने विचार दे रहे हैं। इसकी सहायता से आप अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

इस बार मैंने सर्दियों की छुट्टियों में बड़े मज़े किए और इसका सदुपयोग किया है। पढ़ने के लिए मैंने सुबह और शाम को 2-2 घंटे रखे। सुबह की पढ़ाई करने के बाद मैं अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने निकल जाता था। दोपहर को हम सारे मित्र घर पहुँचते और खाना खाने के बाद हम तैराकी सीखने जाते थे। हमारे तैराकी शिक्षक बहुत अच्छे थे। उनके साथ हमने डेढ़ महीने में ही तैराकी में प्रवीणता हासिल कर ली थी। तैराकी के बाद हम पुनः एकत्र होते और पढ़ाई में आने वाली समस्याओं को हल करते। एक साथ पढ़ने का अपना मज़ा होता है। रात के खाने के बाद हम पार्क में सैर करने जाते थे। मेरे इस नियम से माताजी जी बहुत प्रसन्न थीं। वे चाहती थीं कि मैं हर काम नियम के अनुसार करूँ। मैंने उनका मान रखा और हर काम नियमानुसार किया। जहाँ खेलों को समय दिया,  वहाँ पढ़ाई को भी बराबर समय दिया। इसके अतिरिक्त हमने अपने पार्क को हराभरा बनाने के लिए उसमें बहुत से पेड़ लगाए और डेढ़ महीने उनकी अच्छे से देखभाल भी की। हमारे इस कार्य की सबने सराहना भी की। आज वे पेड़ बड़े हो गए हैं। उन्हें देखकर हम सब बहुत प्रसन्न होते हैं। मैंने अपनी छुट्टिओं का बहुत ही सदुपयोग किया है। मुझे लगता है इस तरह से सभी बच्चों को करना चाहिए। छुट्टियों का आनंद अपने में निराला होता है परन्तु इस तरह बितायी गई छुट्टियों का आनंद दोगुना हो जाता है।

  • 0
What are you looking for?