pleasesend the solutionfast

प्रश्न-अभ्यास
निम्नलिखित वाक्यों को सरल वाक्य में बदलिए-
क-मैंने एक व्यक्ति देखा, जो बहुत लम्बा था।
ख-यह एक प्रचलित प्रथा थी कि जब राजपूत यद्ध-भूमि से जीतकर लौटता, तो उसका स्वागत होता था। 
ग- अध्यापक चाहता है कि उनके शिष्य अच्छे बनें। 
घ-जिन छात्रों ने परिश्रम किया, वे उत्तीर्ण हो गए।

निम्नलिखित वाक्यों को मिश्र वाक्य में बदलिए-
क-मैंने एक मोटा-ताजा साँड देखा। 
ख-उसने नौकरी के लिए प्रार्थना-पत्र लिखा। 

निम्नलिखित उपवाक्यों का भेद कोष्ठक में लिखिए-
क- वह, जो सामने खड़ा है, मेरा बेटा है।
ख- जिसने तुम्हें मूर्ख बनाया है, वह यही है। 

निम्नलिखित वाक्यों में से उद्देश्य और विधेय छाँटकर पृथक कीजिए-
क- हमने इस वर्ष दशहरे का उत्सव उत्साह से मनाया। 
ख- गोदान मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना है। 

निम्नलिखित वाक्यों में से सरल और संयुक्त वाक्य छाँटिए-
1. उसे घर से निकलते ही बस मिल गई। 
2. आप अंदर जाइए और बैठ जाइए।

मित्र!
हम एक बार में एक ही प्रश्न का उत्तर दे सकते हैं। तथापि, हम प्रत्येक प्रश्न के दो-दो उत्तर दे रहे हैं। शेष आप स्वयं करने की चेष्टा करें। 

सरल वाक्य 
क- मैंने एक बहुत लम्बा व्यक्ति देखा 
ख- युद्ध-भूमि से जीतकर लौटे राजपूत का स्वागत करना प्रचलित प्रथा थी ​

मिश्र वाक्य
क- मैंने एक सांड देखा, जो बहुत मोटा-ताज़ा था 
ख- उसके एक प्रार्थना-पत्र लिखा, जो नौकरी के लिए था 

उपवाक्य
क- (विशेषण उपवाक्य)
ख-  (विशेषण उपवाक्य)

उद्देश्य और विधेय 
क- हमने - उद्देश्य 
इस वर्ष दशहरे का उत्सव उत्साह से मनाया।- विधेय

सरल और संयुक्त वाक्य 
1- सरल वाक्य 
2- संयुक्त वाक्य 

  • 15
read the chapter first
  • -3
you mental
  • -4
maine pada par samjh.nahi aaya
  • -5
What are you looking for?