Pls answer it

मित्र!  
आपका उत्तर इस प्रकार है-
 
महिला सुरक्षा – महानगरों में महिलाओं की सुरक्षा एक समस्या के रूप में  उभर रही है। आधुनिक जीवन शैली में महिलाएं कामकाजी हो रही हैं। महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार को चलाने में योगदान दे रही हैं। देश के विकास में भी महिलाओं का योगदान पुरुषों के समकक्ष है। महिलाओं को केवल सुरक्षा देने से कुछ नहीं होगा। हमें महिला सशक्तिकरण के लिए भी प्रयास करने होंगे। महिलाओं को आज भी एक वस्तु के रूप में देखा जाता है, जो बिलकुल भी उचित नहीं है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार बहुत से नियम अधिनियम ला रही है, पर उसे कारगर बनाने के लिए हम सभी को बराबर के प्रयास करने होंगे। आज की महिला को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत करना होगा तभी वह सुरक्षित हो सकती है। 

  • 0
What are you looking for?