Pls tell a short story on this topic

प्रिय मित्र,
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-

एक बार मैं और मेरा मित्र बाज़ार जा रहे थे। हमने एक संदिग्ध व्यक्ति देखा। उसके हावभाव बहुत ही अजीब लग रहे थे। हम दोनों को लगा की इसे पकड़वाकर हम दोनों नाम कमा सकते हैं। हमने उसका पीछा आरंभ किया। वह अजीब सी हरकतें कर रहा था। करीब आधे घंटे हम उसका पीछा करते रहे। अंत में हमने देखा कि वह एक स्कूटर से टकरा गया। सभी लोग उसकी सहायता के लिए दौड़े। लोग उसे पूछने लगे मगर वह जवाब नहीं दे पा रहा था तभी एक अंकल आए और उससे बात करने लगे। पता चला कि वह व्यक्ति किसी बाहर गाँव से शहर आया था। रास्ता भटक गया था। लोगों से बात करने में झिझक रहा था क्योंकि वह लोगों की भाषा नहीं जानता था। अंकल ने उसे ऑटो में बिठाया और ऑटो वाले को रास्ता समझा दिया। हम दोनों मित्र अपनी मूर्खता पर हँसने लगे। हमारे साथ वही बात हुई खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

आशा करते हैं कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

धन्यवाद।  

  • 0
What are you looking for?