Pls tell me 2nd one letter one pls fast

Pls tell me 2nd one letter one pls fast wrai •


मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

दिनांक..........

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य जी,
वायु सेना विद्यालय,
नई दिल्ली।
विषय:  शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों की सुविधा संबंधी अनुरोध पत्र।  
 
महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि मैं कक्षा 10 की छात्रा हूँ। हमारे विद्यालय में ऐसे कई छात्र हैं जो शारीरिक रूप से  अक्षम हैं। विद्यालय में उनको कई जगह चलने फिरने में असुविधा होती है। इन छात्रों के अंदर  सामान्य छात्रों  के समान  कार्य  ना करने पर  हीन भावना उत्पन्न होती है। हम विद्यालय में  सीढ़ियों के पास स्लॉप वे बना सकते हैं जिससे इन्हें  ऊपर आने में असुविधा ना हो। कक्षा के अंदर इनके बैठने के लिए विशेष  कुर्सी मेज बनवा सकते हैं। कक्षा के मॉनिटर को यह  सुनिश्चित  करना चाहिए कि ऐसे विद्यार्थी कक्षा में  पहले आए  और पहले बाहर जाएं। इनके खेलने  के लिए भी  खेल का सामान होना चाहिए।

आपसे अनुरोध है कि विद्यालय में शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों के लिए  यह सभी सुविधाएं तत्काल रुप से लागू की जाए  ताकि इन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। आपके इस कार्य के लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।  
धन्यवाद
 
आपकी आज्ञाकारी शिष्या 
नाम...........
कक्षा:.........
अनुक्रमांक सं.....

  • 0
do u want the solution?
 
  • 1
i cannot give it to you as i do not have the software which will enable me to type in hindi or take a picture 
  • 1
Oh can u give me some hints pls
  • 0
What are you looking for?