आतंकवाद देश की प्रगति के लिए बाधक पर अपने विचार व्यक्त करें
​ उदाहरण सहित लिखें
plz ans in 150-180 words

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
आतंकवाद एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरा है। आतंकवाद देश की जड़ों को धीरे-धीरे खोखला कर रहा है। यह देश के युवकों को अपनी चपेट में ले रहा है। नयी युवापीढ़ी को बहला-फुसलाकर उन्हें आतंकवादी बनाया जा रहा है। आतंकवादी द्वारा देश की संपत्ति को नुकसान पहुँचाया जाता है। इस तरह जहाँ जनता हताहत होती है, वहाँ लाखों-करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो जाती है। ये देश में नकली नोटों तथा सिक्कों को फैलाकर उसे आर्थिक रूप में भी कमजोर करते हैं। इस तरह देश का विकास रुक जाता है। अतः हमें चाहिए कि इसे शीघ्र ही समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाएँ।

  • -1
What are you looking for?