Plz solve Q13 only part 2 i need an s of that mala one plz check down kindly solve second one only i need handwritten ans plz

मित्र
 मेला मुझे बहुत अच्छा लगता है और सबसे अच्छा पुस्तक मेला लगता है। मेला उसे कहते हैं जब एक स्थान पर बहुत से लोग किसी कारणवश इकट्ठा होते हैं। लोग जब किसी धार्मिक, सामाजिक अथवा व्यापारिक कारण से एकत्रित होते हैं, तो वहां मेला लग जाता है। मेले कई तरह के होते हैंं। मगर पुस्तक मेला  मुझे प्रिय है। वाह! क्या मेला होता है पुस्तक मेला। पिछले सप्ताह मेरे विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया था। वहाँ हमने बहुत-सी पुस्तकें खरीदीं। यह बड़ा ही मज़ेदार मेला था। यहाँ पर देश-विदेश की विभिन्न पुस्तकें उपलब्ध थीं। पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया गया था। विज्ञान संबंधी पुस्तकें मेरी प्रिय रहीं। यहाँ हर विषय पर तथा हर मूल्य पर पुस्तकें उपलब्ध थीं। मैंने अन्य देशों से संबंधित साहित्य पर भी पुस्तकें देखीं। पुस्तकों की यह दुनिया अद्भुत दुनिया थी। मैंने और मेरे सभी मित्रों ने इसका आनंद उठाया और बहुत सारी पुस्तकें खरीदीं। इस मेले में  अलग-अलग विषयों की पुस्तकों के लिए अलग-अलग मंडप  लगे थे। माताजी तथा पिताजी ने भी अपने लिए पुस्तकें खरीदीं। पुस्तक मेले मेंं सभी सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होती हैं इसलिए मुझे पुस्तक मेला अत्यधिक प्रिय है।

 

 

  • 0
What are you looking for?