Plz solve this question ??????

प्रिय विद्यार्थी , 

आपके प्रश्न का उत्तर है - 

प्रश्न 4 

1. (c) सरल वाक्य 
2. (a) मैं बाज़ार जाऊँगी और खिलौने खरीदूँगी । 
3. (a) जो मेरे पास खिलौना है , वह बैटरी से चलता है । 
4. (b) संयुक वाक्य 
5. (c) दादाजी ने घर आकर टीवी देखा । 

आभार । 

  • 0

CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर

 by 

CBSE Class 10 Hindi B व्याकरण रचना के आधार पर वाक्य रूपांतर

वाक्य –
मनुष्य सामाजिक प्राणी है। वह समाज में रहकर अपने मन के भाव दूसरों को बताना चाहता है तथा उनके विचारों को सुनना-जानना चाहता है। इसके लिए वह भाषा का सहारा लेता है। यह भाषा उसके मुंह से शब्दों या वाक्यों के माध्यम से व्यक्त होती हैं।

You can also download NCERT Solutions For Class 10 Science to help you to revise complete syllabus and score more marks in your examinations.

शब्दों की रचना वर्णों के सार्थक मेल से होती है। इन्हीं सार्थक शब्दों के सार्थक एवं व्यवस्थित मेल से वाक्य बनते हैं। वाक्य भाषा की सबसे छोटी इकाई हैं, जिनके द्वारा लिखने या बोलने वाले के मन का आशय समझ में आ जाता है। इस तरह हम कह सकते हैं कि “मनुष्य के विचारों को व्यक्त करने वाला शब्द समूह, जो व्यवस्थित हो तथा पूर्ण आशय प्रकट कर सके, वाक्य कहलाता है।”

वाक्य के गुण –
वाक्य में निम्नलिखित बातों का होना ज़रूरी है –
1. सार्थकता-वाक्य रचना के लिए ज़रूरी है कि उसमें प्रयुक्त सभी पद सार्थक हों।
उदाहरण –

  • राम पार्क में खेलता है।
  • मैं घर जाकर खाना खाऊँगा।

2. योग्यता-इसका मतलब है-क्षमता। इसका अर्थ यह है कि शब्दों में सार्थक होने के साथ-साथ प्रसंग के अनुसार अर्थ देने की क्षमता भी होनी चाहिए।
उदाहरण –
(i) पवन पानी खाता है।
⇒ पवन खाना खाता है।
(ii) श्याम खाना पीता है।
⇒ श्याम पानी पीता है।

3. आकांक्षा-इसका अर्थ है-इच्छा। इसका आशय यह है कि वाक्य अपने आप में पूरा होना चाहिए। उसमें कोई भी शब्द कमनहीं होना चाहिए, जिसके कारण वाक्य में अधूरापन लगे।
उदाहरण –
(i) लड़के खाना हैं। (खा रहे)
⇒ लड़के खाना खा रहे हैं।
(ii) सैनिक लड़ हैं। (रहे)
⇒ सैनिक लड़ रहे हैं।

4. पदक्रम-वाक्य का सही अर्थ जानने के लिए शब्दों का उचित पदक्रम में होना ज़रूरी है। पदक्रम के अभाव में वाक्य का सही अर्थ नहीं निकलता।
उदाहरण –
(i) सारे देश के नागरिक कर्तव्यनिष्ठ हैं। ⇒ देश के सारे नागरिक कर्तव्यनिष्ठ हैं।
(ii) गाय का ताकतवर दूध होता है। ⇒ गाय का दूध ताकतवर होता है।

5. अन्वय-इसका अर्थ है-मेल। वाक्य में कर्ता, वचन, लिंग, कारक आदि में होना ज़रूरी है। इसके बिना वाक्य का पूर्ण अर्थ नहीं निकलता।
उदाहरण –
(i) मेरा देश में अनेक नदियाँ बहता हैं। ⇒ मेरे देश में अनेक नदियाँ बहती हैं।
(ii) चूहें किताबें कुतर गई। ⇒ चूहे किताबें कुतर गए।

वाक्य के अंग –
वाक्य की संरचना के आधार पर उसको दो भागों में विभाजित किया जाता है –

  1. उद्देश्य,
  2. विधेय।

1. उद्देश्य-वाक्य का वह अंग, जिसके विषय में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
उदाहरण –

  1. राम सो रहा है।
  2. राजू खाना खा रहा है।
  3. किसान फलों के पेड़ भी लगाते हैं।
  4. जवान देश की रक्षा करते हैं।

इन वाक्यों में ‘राम’, ‘राजू’, ‘किसान’ और ‘जवान’ के विषय में बताया जा रहा है। इसलिए ‘राम’, ‘राजू’, ‘जवान’ और ‘किसान’ उद्देश्य हैं।

2. विधेय-वाक्य में उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाए, उसे विधेय कहते हैं।
उदाहरण –

  1. करन खेल रहा है।
  2. चित्रकार चित्र बनाता है।
  3. चित्रा गीत गा रही है।
  4. मंजरी बस से शहर गई।

इन वाक्यों में ‘खेल रहा है’, ‘चित्र बनाता है’, ‘गीत गा रही है’ और ‘बस से शहर गई’ वाक्यों के विधेय हैं। वाक्य के भेद-मुख्य रूप से वाक्यों को दो भागों में बाँटा गया है –

  1. रचना के आधार पर,
  2. अर्थ के आधार पर।

नोट-पाठ्यक्रम के अनुसार हम सिर्फ रचना के आधार पर वाक्य भेद’ का अध्ययन करेंगे।

रचना के आधार पर वाक्य भेद –

रचना अथवा बनावट के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं –
(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य।

(क) सरल वाक्य-जिन वाक्यों में एक उद्देश्य तथा एक विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य कहते हैं।
उदाहरण –

  • वर्षा हो रही है।
  • मोहन पतंग उड़ा रहा है।
  •  बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।
  • रविवार को भी हम पढ़ेंगे।
  • वह फलों के लिए बाज़ार गया।
  • राम खाना खाकर सो गया।

(ख) संयुक्त वाक्य-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े होते हैं, उन्हें संयुक्त वाक्य
 

कहते हैं।
उदाहरण –

  • माँ बाज़ार गई और सब्जियाँ लेकर आयी।
  • आप खाना खाएँ और आराम करें।
  • आप चाय पिएँगे या कॉफ़ी?
  • राम बीमार है इसलिए स्कूल नहीं आया।
  • विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है।
  • सोमवार को हड़ताल है, अतः बाज़ार बंद रहेगा।

 

  • 0
What are you looking for?