plz write a paragraph on pratahkal ka drishya in hindi ... plz..!

इस विषय पर पूरा निबंध लिखकर देना संभव नहीं है। अत: हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इस आधार पर स्वयं निबंध लिखिए- प्रातकालः का सौंदर्य अनुपम और स्वास्थ्यकारी होता है। प्राचीनकाल से इस समय को सबसे उत्तम और श्रेयकर माना जाता है।सूर्य का अनुपम सौंदर्य और प्रकृति की मोहक छटा इसी समय में दिखाई देती है। वातावरण सिंदुरी आभा लिए होता है। इस समय चारों तरफ पक्षियों का मधुर करवल कानों को सुख देता है। ठंडी हवा मन और शरीर को सुख देने वाली होती है। इसी कारणवश प्रातकालीन भ्रमण में जाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। लोग प्रातकाल में सैर को उत्तम मानते हैं। सुबह के स्वच्छ वातावरण में रहना सुखद अनुभव होता है। इस समय प्रदूषण का नामो-निशान नहीं होता है। हवा शुद्ध और शीतल होती है, जो हमारे लिए गुणकारी होती है। प्रातकालीन भ्रमण करते समय तेज़ी के साथ चलना चाहिए। इससे शरीर में रक्त का संचार अच्छा होता है। लंबी साँस लेनी चाहिए। लंबी सांस लेने से ऑक्सीजन की बेहतर मात्रा शरीर में जाती है। इससे फेफड़ों को शक्ति प्राप्त होती है। शरीर की सभी बीमारियाँ दूर हो जाती है। रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

  • 35
What are you looking for?