plzzz koi tatara vamiro chapter ke vakya aur lokoktiyaan de plzz it"s really very important

1. आग बबूला होना (अत्यधिक क्रोधित होना)- रमा की बात सुनकर विभा आग बबूला हो गई।

2. अद्भुत शक्ति होना (विलक्षण शक्ति का होना)- गांधीजी अद्भुत शक्ति के स्वामी थे।

3. खुशी का ठिकाना न रहना (अत्यधिक प्रसन्न होना)- परीक्षा का परिणाम सुनकर मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

4. कानों में रस घोलना (सुनने में अच्छा लगना)- लता मंगेशकर की आवाज़ कानों में रस घोल देती है।

5. नज़रें दौड़ाना (इधर-उधर देखना)- रमा के इंतज़ार पर नेहा रास्ते पर नज़रें दौड़ा रही थी।

6. आँखों में तैरना (कल्पना में होना)- ऐश्वर्या का मुख सदैव मेरी आँखों में तैरता रहता है।

7. आदर करना (सम्मान करना)-बड़ों का सदा आदर करना चाहिए।

8. राग अलापना (एक बात को बार-बार दोहराना)- रोहन के राग अलापने की आदत परेशान कर देती है।

9. अपमानित करना (अपमान करना)-हनुमान को रावण ने अपनी सभा में अपमानित करने का प्रयास किया।

10. सुध-बुध खोना (होश खो जाना)- मुमताज़ महल को पहली बार देखकर शाहजहाँ अपनी सुध-बुध खो बैठा था।

11. बाट जोहना (इंतज़ार करना)- मैं दोपहर से आपकी बाट जोह रही हूँ।

  • 3
What are you looking for?