premchand ke phate jootepaathko aadhar banakarkissiprasidh wyakti ka rekhachitra apne sabdon mein likheinn aurchitraalbum a4sheet par taiyar karein.
actually this ismy Hindi project.But I am unable to understand what to do with this project...plz dear experts give me some ideas...

मित्र हमारे पास इस विषय पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं है। परंतु आपकी सहायता के लिए हम आपको महात्मा गाँधी जी का रेखाचित्र लिखकर दे रहै हैं। आशा करते हैं कि आपकी समस्या का .समाधान हो गया होगा। 

गाँधी जी एक सरल व्यक्तित्व वाले किंतु असाधारण व्यक्ति थे। कद लंबा, दुबला शरीर, तन पर धोती, हाथ में लाठी तथा आँखों पर चश्मा, उन्हें देखकर कोई भी उनकी सादगी का कायल हो जाता था। यह सादगी न केवल बाहरी थी अपितु उनका व्यक्तित्व तथा संपूर्ण जीवन सादगी की मिसाल है। वे 'सादा जीवन उच्च विचार' के सिद्धांत पर चलते थे। गाँधी जी अपना काम खुद करना पसंद करते थे। वे एक स्वतंत्रता प्रिय इंसान थे। इसलिए जब हमारे देश को अंग्रेज़ों ने अपना गुलाम बना लिया तो यह गुलामी उनके लिए असहनीय थी। उन्होंने अहिंसा, त्याग, धैर्य, साहस अादि शस्त्रों की सहायता से देश को आज़ाद करवाया। उनका शरीर जितना दुर्बल था, आत्मबल उतना ही मज़बूत था। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों के साथ कभी समझाैता नहीं किया। वे सदैव देश की उन्नति के बारे में सोचते थे। वे मात्र एक धोती पहनते थे ताकि बचे हुए कपड़े से किसी गरीब का तन ढक सके। उनका जीवन हर एक भारतीय के लिए एक मिसाल है। 

  • 0
What are you looking for?