Q..sampradayikta ka janm rajneeti se hi hota h ...pls give ur review bout this...

नमस्कार मित्र!

वर्तमान समय में यह बात सत्य है कि सांप्रदायिकता का जन्म राजनीति से ही होता है। भारत में जबसे राजनीति में स्वार्थ और भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ, उसने बहुत सी समस्याओं को जन्म दिया है। सांप्रदायिकता भारत में सबसे बड़ी समस्या है, जो राजनीति की ही देन है। सांप्रदायिकता के बीज अंग्रेज़ भारत में बो गए थे। उनके अनुसार फूट डालो और शासन करो की नीति सबसे अच्छी थी। लोग आपस में ही उलझे रहते थे और अपने आसपास हो रही चीज़ों से उनको कोई सरोकार ही नहीं होता था। नेताओं ने उनकी इस नीति का ही अनुसरण किया और भारत में विभिन्न धर्मों के बीच सांप्रदायिकता को बढ़ाया। आज राजनीति में कई नेता तो धर्मों के नाम पर ही वोट मांगते हैं। यदि लोगों के बीच धार्मिक सद्वभावना उत्पन्न हो गई, तो कोई इन नेताओं को पूछेगा नहीं इसलिए वे सांप्रदायिकता की भावना को बहुत बल देते हैं। इस तरह उनकी स्वार्थ सिद्धि हो जाती है।इस आधार पर हम कह सकते हैं कि सांप्रदायिकता का जन्म राजनीति से ही होता है। 

  • 0
What are you looking for?