Raashtriya akandatha aur hindi essay writing in 250 words
Plz answer my question.

मित्र हम आप को आरंभ करके दे रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि आप इसे विस्तार पूर्वक लिखिए।

प्रत्येक देश की अखण्डता उसके लिए बहुत महत्व रखती है। अखण्डता का तात्पर्य है कि किसी देश को तोड़ा न जा सके। अखण्डता लोगों की एकता का प्रतीक है। जहाँ लोग मिल-जुलकर रहते हैं, वहाँ की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है। लोग मिलकर समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। जो लोग उसकी अखण्डता को तोड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें मुहँतोड़ जवाब दे सकते हैं। इस तरह देश सदैव तरक्की की राह पर चलता है। देश की एकता में संकट ही तब आता है, जब आपस में समन्वय नहीं होता है। देश में यदि एकता रहे तो उसकी आधी समस्या यूहीं समाप्त हो जाती है। भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत देश में विभिन्न धर्म विद्यमान हैं। इन सबकी संस्कृति, रहन-सहन व पूजा करने का ढ़ंग अलग-अलग है। यह सब भारत देश के कीमती मोतियों के समान है। इन मोतियों को एकता का धागा बाँधे हुए है। इसमें सबसे बड़ा कार्य हिंदी ने किया है। भारत में असंख्य भाषाएँ बोली जाती हैं परन्तु हिन्दी इन सबमें विशिष्ट है। इस भाषा के माध्यम से पूरा भारत आपस में जुड़ा हुआ है। हिन्दी का जन्म ऐसे ही नहीं हुआ, यह विकास के विभिन्न चरणों से गुजरती हुई, इस शिखर पर आसीन हुई है। अपनी राष्ट्रभाषा के माध्यम से ही विकास पथ पर अग्रसर होता है। प्रत्येक देश की अखण्डता उसके लिए भाषा बहुत महत्व रखती है। अखण्डता का तात्पर्य है कि किसी देश को तोड़ा न जा सके। अखण्डता लोगों की एकता का प्रतीक है। जहाँ लोग मिल-जुलकर रहते हैं, वहाँ की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है। लोग मिलकर समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। जो लोग उसकी अखण्डता को तोड़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें मुहँतोड़ जवाब दे सकते हैं। इस तरह देश सदैव तरक्की की राह पर चलता है।

  • 0
What are you looking for?