Raheem ke pad mein di gayi shikshaon ke upar ek vidyarthi ke saath samvaad likhiye.

प्रिय मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

पहला विद्यार्थी – मित्र! तुम्हारा व्यवहार तो बहुत अच्छा है। तुम अपने से छोटे बच्चों के साथ भी बहुत अच्छा व्यवहार करते हो।
दूसरा विद्यार्थी – मित्र! इसमें तो कोई बड़ी बात नहीं है। रहीम के दोहे पढ़ने के बाद मेरी विचारधारा में बहुत बदलाव आया है।
पहला विद्यार्थी – अच्छा! ऐसा क्या है रहीम की शिक्षा में?
दूसरा विद्यार्थी –मित्र! हमें समाज में कैसा व्यवहार करना चाहिए, इसकी जानकारी हमें रहीम के दोहों से पता चलती है। 
पहला विद्यार्थी – मुझे बताओ मित्र! रहीम की विचारधारा और दोहों के बारे में।
दूसरा विद्यार्थी – रहीम कहते हैं कि बुरी संगत भी अच्छे लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ पाती। बड़प्पन बड़े होने से नहीं आती। साथ ही कहते हैं कि प्रेम का धागा बहुत नाज़ुक होता है। एक बार टूट जाए तो उसमे गाँठ पड़ जाती है।

  • 0
i cannot answer
  • -1
What are you looking for?