Roodhi aur sanskaron ke varthaman jeevan nein kitni upyogita hai?

प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 


रूढ़ि और ​​​संस्कारों का वर्तमान जीवन में बहुत महत्व होता है। परिवार के संस्कार बच्चों को प्रभावित करते हैं। संस्कार क्या होते हैं? हमारे द्वारा व्यवहार में लाए गए नियम, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलते हैं। जैसे बड़ों के आने पर उन्हें नमस्ते करना संस्कार कहलाता है। यह हर घर में सदियों से वैसे ही चलता आ रहा है। संस्कार उस घर में चल रहे व्यवहार हैं। जैसे घर में किसी के आने पर सब आदर स्वरूप खड़े हो जाते हैं और पैर छूते हैं। ये संस्कार कहलाते हैं। किसी को अपशब्द नहीं कहना, घर में ऊँची आवाज़ में नहीं बोलना, गरीबों की सहायता करना, सबको एक समान समझना, प्रातःकाल जल्दी उठकर पूजा करना, उसके बाद बड़ों से आशीर्वाद लेना इत्यादि कार्य संस्कार ही हैं। बच्चों पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि बच्चे को आरंभ से इस प्रकार की शिक्षा दी जाती है, तो बच्चे में अच्छे गुणों का समावेश होता है तथा वह अपनी संस्कृति और परिवार से जुड़ा रहता है। जिस घर में इन संस्कारों के विपरीत कार्य होता है वे बच्चे उदण्ड बनते हैं। घर में जिस तरह का व्यवहार होता है बच्चे भी वैसा ही व्यवहार जीवन में उतार लेते हैं। इसलिए तो संस्कारों पर विशेष बल दिया जाता है। अच्छे संस्कार जीवन को उचित दिशा देते हैं।

  • 0
What are you looking for?