Sir eassy

मित्र!  
आपका उत्तर इस प्रकार है-
 
चलचित्रों का हमारे दैनिक जीवन पर प्रभाव – आज हमारे पास मनोरंजन के बहुत से साधन हैं चलचित्र उसमें प्रमुख स्थान रखता है हम जब चलचित्र देखते हैं, तो उसमें बिलकुल तल्लीन हो जाते हैं चलचित्र के पात्र हमें अपने आस-पास के महसूस होते हैं हम लोग उनके स्वभाव, उनके हाव-भाव, उनकी अदाओं को अपनाने की चेष्टा करते हैं चलचित्र यदि सामाजिक विषयों पर है या कुप्रथाओं के विरुद्ध है, तो हम भी अपने जीवन में इसे अपनाने की बात करते हैं चलचित्र में कई बार ऐसे मार्मिक दृश्य दिखाए जाते हैं कि लोग सोचने पर विवश हो जाते हैं यदि हमारे दैनिक जीवन पर चलचित्र का अच्छा प्रभाव पड़ता है तो दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है 

  • -1
What are you looking for?