Solve this:
ङ) 1. माता जी ने काम समाप्त किया।
    2. घर में मेहमान आ गए।
        ​सरल वाक्य
        ​संयुक्त वाक्य
        ​मिश्र वाक्य

च) 1. प्रथानाचार्य प्रार्थना-सभा में आए।
      2. सब विद्यार्थी खड़े हो गए।
          ​सरल वाक्य
  ​        ​संयुक्त वाक्य
          ​मिश्र वाक्य
 

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
ङ) 1. माता जी ने काम समाप्त किया।
    2. घर में मेहमान आ गए।
        ​सरल वाक्य - माता जी के काम समाप्त करते ही घर में मेहमान आ गए।
        ​संयुक्त वाक्य - माता जी ने काम समाप्त किया और घर में मेहमान आ गए।
        ​मिश्र वाक्य - जैसे ही  माता जी ने काम समाप्त किया, वैसे ही घर में मेहमान आ गए।

च) 1. प्रधानाचार्य प्रार्थना-सभा में आए।
      2. सब विद्यार्थी खड़े हो गए।
          ​सरल वाक्य - प्रधानाचार्य के प्रार्थना-सभा में आते ही सब विद्यार्थी खड़े हो गए।
  ​        ​संयुक्त वाक्य - प्रधानाचार्य प्रार्थना-सभा में आए और सब विद्यार्थी खड़े हो गए।
          ​मिश्र वाक्य -  जैसे ही ​प्रधानाचार्य प्रार्थना-सभा में आए, वैसे ही सब विद्यार्थी खड़े हो गए।

  • 4
What are you looking for?