Solve this:

  प्रश्न- साना-साना हाथ जोड़ि पाठ में कहा गया है कि कटाओं पर किसी दुकान का न होने वरदान है। ऐसा क्यों? भारत के अन्य प्राकृतिक स्थानों को वरदान बनाने में नवयुवकों की क्या भूमिका हो सकती है? स्पष्ट कीजिए।

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

साना साना हाथ जोड़ी पाठ में कहा गया है कि `कटाओ` पर किसी दुकान का ना होना लेखिका के लिए वरदान साबित हुआ। यदि वह एक पर्यटन स्थल होता, तो वहां दुकानें भी होती। यदि दुकानें होती तो खाने पीने की वस्तुएं मिलती। लोग खाते-पीते और प्रदूषण करते। लेखिका ने वहां से प्रकृति का अद्भुत नजारा देखा क्योंकि वहाँ प्रदूषण नहीं था। भारत के अन्य प्राकृतिक स्थलों को वरदान बनाने में नवयुवकों की भूमिका अहम हो सकती है। वह इन प्राकृतिक स्थानों में प्रदूषण रोकने के उपाय कर सकते हैं। गंदगी और कूड़ा ना फैलाएं तथा स्वच्छता का ध्यान रखें।

  • 0
What are you looking for?