Solve this:
 
निम्नलिखित वाक्यों में आई विशेषण की अवस्थाओं को चुनिए और दिए गए उचित उचित स्थान पर लिखिए। 
 
क- ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में सुंदरतम मानी जाती है। 
ख- स्वर्गीय मोहम्मद रफी से श्रेष्ठ गायक कोई नहीं बन सका। 
ग- अभिषेक कितना ही प्रयास कर ले वह अपने पिता से कमतर ही रहेगा। 
घ- निंदकों से दूसरों के प्रति मधुरतम व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। 
ङ- विदेशों में अधिकतर बच्चे अपने माता-पिता से अलग रहते हैं। 
च- मैं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाती हूं। 
छ- अपने विचारों में रहकर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। 
ज- अपने से छोटों को हमें कभी भी निम्नतम नहीं समझना चाहिए। 
झ- शिशुओं की त्वचा बहुत कोमल होती है। 
ञ- अरुणी गुरु का प्रथम शिष्य था। 
 
मूलावस्था                  उत्तरावस्था               उत्तमावस्था

मित्र!
हम आपको सारे प्रश्नों के उत्तर नहीं दे सकते हैं। आरंभ का एक दे रहे हैं, इसी तरह से बाकी आप स्वयं करें। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा-
(क) सुंदरतम (उत्तमावस्था)

  • 0
What are you looking for?