Some tips on how i can increase my speed while writing (in 1 day coz i know practice makes perfect but i seriously dont have enough time to practice I'll end up straing my hand )   and also to overcome my nervousness
plz plz plz do help its for a good cause!

नमस्कार मित्र! 
 
आपका प्रश्न पढ़ा, यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि आप हिन्दी में लिखने का प्रयास कर रहे हैं। यह स्वयं में एक अच्छी कोशिश है। लिखना सरल नहीं होता परन्तु कठिन भी नहीं होता। आपको चाहिए कि किसी विषय पर जब भी आप लिखें तो एकदम से सब लिखने का प्रयास मत करें। इस तरह लिखने से आपको कुछ समझ नहीं आएगा। सबसे पहले आप किसी विषय पर 10-12 पंक्तियाँ लिखें। आप उस विषय पर अपने मन में उठने वाले विचारों को लिखिए और उन्हें पढ़िए। आपको पता चलेगा कि आप कहाँ पर गलतियाँ कर रहे हैं। किसी विषय में लिखने के लिए आपका उस विषय में समस्त जानकारियाँ होना आवश्यक है। इसके लिए आपको समाचार-पत्रों, समाचार चैनलों, ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को देखना होगा। क्योंकि जब तक आप किसी विषय में जानते नहीं हैं, तो आप लिख नहीं पाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि में आपको कहती हूँ, अपनी अध्यापिका के बारे में लिखिए, तो आप उनके बारे में अवश्य लिख लेंगे। आपको जो पता नहीं होगा या तो स्वयं अध्यापिका से पूछ लेगें या फिर किसी अन्य की सहायता लेगें।  आप धीरे-धीरे अपनी पंक्तियों की संख्या बढ़ाते जाएँ। लिखते समय विषय पर अपना ध्यान केंद्रित करें। एकदम से आप अच्छा नहीं लिख सकते हैं। इसमें थोड़ा-सा समय लगेगा। तभी आपकी रुचि आएगी और आपका लेखन कौशल भी सुधेरगा। आशा करती हूँ आप लिखना नहीं छोड़ेगे और मेरा द्वारा कही गई बातों पर ध्यान देगे।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0

Just write it a bit slowly and slanting. It will give a good look. And also make sure that the angle in which it is slanting shoud remain the same and bit thin if you can,

  • 1
What are you looking for?