swatantrata sangram mein bhaag lene wali kissi ek mahila senani ke baare mein jankari ekhatta kijiye......collect information... can anyone help me......plzz...before 18th oct 2013..plzzzzzzz

सरोजनी नायडू भारत की प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री तथा गायिका थीं। इन्होंने आज़ादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इनका जन्म 13 फरवरी, 1879 में हैदराबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय तथा माता का नाम सुंदरी देवी था। सरोजनी नायडू एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से थी। इनके पिता एक जाने-माने विद्वान थे तथा माता जी बांग्ला साहित्य की कवयित्री थीं। सरोजनी नायडू आठ भाई-बहन थे। वह इन सबमें सबसे बड़ी और प्रतिभाशाली थीं। यह कवयित्री के साथ अच्छी गायिका भी थी। इसलिए इन्हें भारत कोकिला के नाम से पुकारा गया। इन्होंने अपनी आरंभिक शिक्षा मद्रास से प्राप्त की थी तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यह इंग्लैंड गईँ। इन्हें बचपन से ही कविताएं लिखने में रूचि थीं। अपनी माताजी से इन्हें यह गुण विरासत में मिला था। इन्होंने गोल्डन थ्रैसोल्ड, बर्ड आफ टाइम एवं ब्रोकन विंग नाम प्रसिद्ध कविता संग्रह लिखें। पढ़ाई के दौरान इनकी मुलाकात डा. गोविंदराजुलू नायडू से हुई। 1898 में उनके साथ विवाह बंधन में बंध गई। सरोजनी अब भी इंग्लैंड में ही थीं। परन्तु गांधी जी से मुलाकात ने जैसे उनके जीवन की दिशा ही बदल दीं। और इन्होंने शीघ्र ही देश की राह पकड़ी। इसके पश्चात इन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन्होंने देश की जनता को अपने प्रभावशाली भाषणों से इतना प्रभावित किया कि लोग आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़े। भारत में इनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं थी। आज़ादी के बाद भारत की पहली राज्यपाल बनीं।

  • 3
What are you looking for?