top par ek 120-150 words ka nibandh likho. 3marks.

pls answer to this question as fast as possible

प्राचीनकाल में तोप सुरक्षा का सबसे खतरनाक और मज़बूत साधन मानी जाती थी। इसमें बारूद के गोले को भरा जाता था और गैसीय दबाव बनाकर बहुत दूर तक शत्रुओं पर फेंका जाता था। यह ऐसा हथियार थी, जिस पर पूरे किले की सुरक्षा का भार होता था। भारत में सर्वप्रथम तोप लाने का श्रेय बाबर को जाता है। उसने भारत में पानीपत की लड़ाई में 1526 में प्रथम बार तोप का प्रयोग किया था। बाबर से पहले भारत के दुर्ग अभेद्य माने जाते थे। परन्तु तोपों के आगमन के साथ ही किले असुरक्षित माने जाने लगे। तब भारतीय राजाओं ने भी अपने दुर्गों की रक्षा के लिए तोपों का प्रयोग किया। इतिहास पर दृष्टि डालें तो 1313 के आसपास यूरोप में तोप के प्रयोग के पुख्ता प्रमाण मिलते हैं।

  • 0
What are you looking for?