visheshan aur pravisheshan mein aantar spasht kijiye?pleaase maamsir give me the answer as fast as you can?

विशेषण शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं; जैसे-

सीता सुंदर है।

यह अच्छा है।

इसमें 'सीता' संज्ञा शब्द है और 'यह' सर्वनाम शब्द है और सुंदर तथा अच्छा विशेषण शब्द हैं क्योंकि ये सीता तथा यह की विशेषता बता रहे हैं।

इसी तरह जब कोई अन्य विशेषण शब्द की विशेषता बताता है, तो वह प्रविशेषण शब्द कहता है। साधारण शब्दों में कहें तो प्रविशेषण दो शब्दों से मिलकर बना है 'प्र' (आगे) तथा 'विशेषण' (विशेषता बताने वाला शब्द)। इसका अर्थ हुआ विशेषण शब्द के आगे लगने वाला शब्द।

आप यह अच्छी तरह से जानते हैं कि विशेषण शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। इसी तरह जब हम विशेषण शब्दों के आगे फिर से विशेषण शब्द का प्रयोग करते हैं, तो वह प्रविशेषण कहलाता है।

मान लीजिए विशेषण शब्द राम (संज्ञा) की विशेषता बताता है। देखिए-

राम अच्छा है।

इसमें अच्छा शब्द राम की विशेषता बता रहा है। अब हम अच्छा के आगे बहुत शब्द जोड़ देते हैं। देखिए

राम बहुत अच्छा है।

इस वाक्य में बहुत शब्द विशेषण शब्द अच्छा के आगे लगकर प्रविशेषण बन गया है और अच्छा की भी विशेषता बता रहा है। कि राम अच्छा नहीं बल्कि बहुत अच्छा है।

 इस आधार पर आपको दोनों के मध्य अंतर स्पष्ट हो गया होगा।

  • 2
What are you looking for?