whaere is samas in hindi grammer

मित्र आपकी कक्षा में समास नहीं दिए गए हैं। परन्तु आपकी सहायता के लिए हम समास पर समस्त जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं-
समास वे शब्द होते हैं जो दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से बने होते हैं। वैसे समास शब्द अन्य शब्दों की ही भांति होते हैं परन्तु किसी कारण से इनका निर्माण होता है। देखिए कैसे- शिव भगवान ने सागर मंथन से निकले जहर को स्वयं पी लिया था। उस जहर के प्रभाव ने उनके कंठ को नीला कर दिया, जिससे उनका नाम 'नीलकंठ' पड़ा। यह नाम दो शब्दों के योग से बना है नीला (नीला रंग) + कंठ (गला) = नीलकंठ जिसका नीला कंठ है अर्थात् शिव। यह समास शब्द हुआ।
समास के चार भेद होते हैं: अव्ययीभाव, तत्पुरुष, द्वन्द्व, बहुव्रीहि

1. अव्ययीभाव समास-जिस शब्द में आवृत्ति के कारण समस्तपद ही अव्यय बन जाए वह अव्ययीभाव समास कहा जाता है। जैसे- भरपेट =पेट भरकर
2.  तत्पुरुष समास- जिस शब्द का पूर्वपद गौण होता है और उत्तरपद प्रधान होता है वह तत्पुरुष समास कहलाता है। इसके भी दो भेद होते हैं- कर्मधारय और द्विगु समास।
3. द्वंद्व समास- इस समास में समस्तपद में दोनों पद प्रधान होते और जब इसके विग्रह किया जाता है तो 'या और' शब्द आते हैं वह द्वंद्व समास कहलाते हैं।
4. बहुव्रीहि समास- इस शब्द के समस्तपद में आए दोनो पद गौण होते हैं परन्तु इन दोनों को मिलाकर तीसरे प्रधानपद की रचना होती है, उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं।

  • 5
What are you looking for?