What is akarmak and sakarmak kriyaa??

प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 

सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया-
१. सकर्मक क्रिया - सकर्मक - स (साथ)+कर्म अर्थात कर्म के साथ। जिस क्रिया का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदाहरण के लिए देखिए -

बच्चा पानी पी रहा है।

 २. अकर्मक क्रिया - अकर्मक - अ(बिना)+ कर्म अर्थात कर्म के बिना क्रिया। उदाहरण के लिए देखिए -

बच्चा चलता है।

इस वाक्य में कर्म का उल्लेख नहीं है। 'बच्चा' कर्ता है, 'चलता है' क्रिया है। यहाँ कर्म का उल्लेख नहीं है। यह अकर्मक क्रिया की पहचान होती है।  

 

  • 0
Transitive verbs are called Sakarmak Kriya.
Transitive verbs are those verbs which use a subject and one or more objects – The answer is the Karm – Object.
  • 0
What are you looking for?