what is alankar in hindi grammar and its types with examples.........please tell m e the ans of this ques.

Dear Student

 
अलंकार का अर्थ होता है 'आभूषण'। जिस प्रकार एक स्त्री आभूषणों से स्वयं को सजाती है व  आभूषणों के प्रयोग से उसका सौदंर्य निखर जाता है, उसी प्रकार काव्य में अलंकारों के प्रयोग से काव्य का सौदंर्य बढ़ जाता है।  काव्य में अलंकारों के प्रयोग से चमत्कार उत्पन्न होता है। हिन्दी व्याकरण में अलंकारों के इसी गुण के कारण उनका विशिष्ट स्थान है। यदि अलंकार नहीं होते तो कल्पना करो काव्य, काव्य न लगकर मात्र नीरस पंक्तियाँ  बनकर रह जाता। अलंकारों के प्रयोग ने काव्य को एक तरफ सुंदर बनाया है तो दूसरी और उसे चमत्कार के गुण से परिपूर्ण किया है।
जैसे चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही है जल थल में
अलंकारों के मुख्यत: दो भेद माने जाते हैं -
(1) शब्दालंकार, (2) अर्थालंकार।
 
(1) शब्दालंकार के तीन भेद माने जाते हैं- (क) अनुप्रास अलंकार, (ख) श्लेष अलंकार और (ग) यमक।
 
(2)अर्थालंकार अलंकार छ: भेद माने जाते हैं - (क) उपमा, (ख) रुपक, (ग) उत्प्रेक्षा, (घ) अतिश्योक्ति, (ड़) अन्योक्ति, और (च) मानवीकरण।
 
मैं आशा करती हूँ की आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
@Rocky,
आपने अच्छी कोशिश की है। मैं आशा करती हूँ कि अंलकार के विषय में आपको भी पूरा उत्तर मिल गया होगा।
 

ढेरों शुभकामनाएँ !

यदि आप और अधिक जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए हमारी सदस्यता (Member ship) ले सकते हैं। हमारी सदस्यता के लिए आप इन नम्बरों पर संपर्क करें 1-860-500556 या 011-40705070 ।

  • 1395
What are you looking for?