What is difference between Anishchit Parimaanvaachak vishehan and Anishchit Sankhyavaachak vishehan?

नमस्कार मित्र!
इन दोनों में अंतर जानने के लिए आपको इनको समझना आवश्यक है। अनिश्चित परिमाणवाचक और अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण में निम्नलिखित:
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण वह विशेषण होता है, जिसमें परिमाण (नाप, तोल) के विषय में निश्चित जानकारी प्राप्त नहीं होती है; जैसे-
1. थोड़ा-सा तेल बचा है।
2. ज्यादा दूध ले आए हो।
3. बहुत समय बाद इतनी अधिक गर्मी पड़ी है।
 
उसी तरह अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण होता है, इसमें संख्या के विषय में निश्चित जानकारी प्राप्त नहीं होती है; जैसे-
1. यहाँ कई लोग आते हैं।
2. इस बार स्कूल में बहुत-से बच्चे प्रथम आए हैं।
 
अब आपको इनमें अंतर स्पष्ट हो गया होगा
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0
What are you looking for?