what is difference between sarvnam and sarvanamik visheshan
मित्र सर्वनाम शब्द नाम के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं और सार्वनामिक विशेषण शब्द होते तो सर्वनाम हैं परन्तु वह किसी संज्ञा शब्द की विशेषता प्रकट करते हैं। नीचे दिए गए उदाहरणों से आपको स्पष्ट हो जाएगा-
वह जा रहा है।- सर्वनाम
वह घर मेरा है।- सार्वनामिक विशेषण
ऊपर दिए गए वाक्य में वह किसी व्यक्ति को प्रकट कर रहा है। परन्तु दूसरे वाक्य में वह घर के साथ लगकर घर की विशेषता बता रहा है। आशा करते हैं कि
आपको दोनों के मध्य अंतर स्पष्ट हो गया होगा।