What is Samvadh Lekhan?Can i have an Example please

संवाद लेखन- मित्र संवाद लेखन के अंतर्गत दो से तीन व्यक्ति के मध्य होने वाली बातचीत को दर्शाया जाता है। इसका एक उदाहरण हम आपको दे रहे हैं-

नीभा- ( हैरानी से) अरे! तुम सब एक साथ क्या बात है? सूरज कहाँ से निकला?

कमला- अंदर तो आने दे। थोड़ा पानी पिला तभी अपने आने के कारण बताएँगे।

नीभा- (पानी का गिलास लाकर कहती है) कहाँ चली तुम तीनों बताओ न।

ऊषा- कुछ नहीं महिला समाज की मीटिंग है। उसी में जा रहे हैं। तुम्हें भी लेने आए हैं।

नीभा- अच्छा तो ये बात है। अच्छा किया मैं भी सोच रही थी कि इस बार मैं भी चूलँगी। आजकल अपने आसपास लड़कियों के प्रति लोगों का रवैया देखती हूँ तो दुख होता है।

शांति- (गंभीरतापूर्वक)- क्या हुआ?

नीभा- बस पूछो मत। हमारे सामने वाले मकान में शर्मा जी को लड़की हुई थी। उनकी माताजी ने जो बवाल मचाया देखने योग्य था। वो तो ऐसे रो रही थीं कि जैसे कोई मर गया हो। उन्हें तो बस यही था कि अब हमें इसके दहेज के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ेगें।

कमला- यार यह हाल हर जगह का है। हमारे यहाँ एक परिवार ने अपनी लड़की को बस इसलिए पढ़ने नहीं दिया कि कहीं वह किसी को पसंद करके शादी न कर ले।.............

  • 16
What are you looking for?