what is the difference between rupak and upma alankar?

how can i make out whether the sentence has upma or rupak alankar?

Hi !
उपमा अंलकार में किसी भी प्रसिद्ध वस्तु की समानता के आधार पर किसी अन्य वस्तु या व्यक्ति के गुण, धर्म और रूप का वर्णन किया जाता है, वहाँ उपमा अंलकार होता है; जैसे-
 
हाथी-सा टीला
इस पंक्ति में टीले की समानता हाथी से की गई है।
 
उपमा अंलकार कि यदि पहचान की जाए तो उसके वाचक शब्दों को ध्यान में रखना आवश्यक है। इसके वाचक शब्द ये हैं-जैसा, ज्यों, सा, सी, सरिस आदि।
 
रूपक अंलकार में रूप और गुण की बहुत अधिक समानता के कारण उपमेय में उपमान का आरोप कर अभेद स्थापित किया जाए, वहाँ रूपक अलंकार होता है; जैसे-
 
पायो जी मैंने राम-रतन धन पायो।
 
राम में रतन व धन का अभेद आरोप हुआ है।
 
उपमा और रूपक में यही भेद है। उपमा में किसी वस्तु या व्यक्ति को प्रसिद्ध व्यक्ति या वस्तु के समान बताया जाता है इसके विपरीत रूपक में अभेद आरोप किया जाता है।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 13

Upma alankar mein vachak shabd ki upasthiti hoti hai parantu rupak mein vachak shabd nahi hote.

Mera kehne ka matlab hai ki Upma mein direct comparison hota hai aur rupak mein kisi cheez ka kisi cheez se indirect comparison hota hai.

Mere khayal se yeh janne mein tumhari madad hi hogi ki rupak ko english mein metaphor aur upma ko english mein simile kehte hain.

  • 8
What are you looking for?