what is the explanation of lahsh ki aur

'ल्हासा की ओर' पाठ एक यात्रा वृत्तांत है। इस पाठ में तिब्बत यात्रा का वर्णन मिलता है। लेखक ने उस समय के तिब्बत के जन-जीवन, संस्कृति और लोगों का बहुत ही सुंदर वर्णन किया है। लेखक के द्वारा यह यात्रा नेपाल के रास्ते से की गई थी। उस समय भारतीयों को तिब्ब्त में जाने की आज्ञा नहीं थी। लेखक ने तिब्ब्त की यात्रा करने का मन बनाया और भिखारी-वेश में अपनी यात्रा को पूरा किया। यह यात्रा उन्होंने 1929-30 में की थी। यह यात्रा तिब्बत को नज़दीक से जानने का अवसर देती है। अपने लेखन के साथ न्याय करते हुए उन्होंने इस वृत्तांत में हर छोटे और बड़े सभी तथ्यों का समावेश किया है। तथ्यों का ये ताना-बाना कहानी की रोचकता को बनाए रखता है।

  • 17
What are you looking for?