What is the special kind of earth

मित्र

बहुत समय पहले सूर्यमंडल में दो गैसें हाइड्रोजन व ऑक्सीजन लपटों के रूपों में थी। सूर्यमंडल अपने निश्चित मार्ग पर परिक्रमा कर रहा था। उस समय हमारे ब्रह्मांड में उथल-पुथल मच रही थी। अनेक ग्रहों व उपग्रहों का निर्माण हो रहा था। एक दिन अचानक दूर एक जलता हुआ प्रकाश-पिंड दिखाई दिया। वह पिंड तेजी से सूर्य की ओर बढ़ रहा था। यह सूर्य से लाखों गुना बड़ा था। वह सूर्य के नजदीक से होता हुआ गुजरा जिसके भीषण आकर्षण के कारण सूर्य का एक भाग टूटकर उसके पीछे चला। सूर्य से टूटा हुआ भाग इतना भारी खिंचाव सँभाल नहीं सका और अनेकों टुकडों में टूट गया। उन्हीं में से एक टुकड़े से पृथ्वी बनी। हमारी पृथ्वी आरंभ में एक आग का गोला थी। धीरे-धीरे यह ठण्डी होती रही। अरबों वर्ष पहले हाइड्रोजन व ऑक्सीजन में रासायनिक क्रिया होने के कारण पानी का जन्म हुआ।

  • 0
Please find this answer

  • 0
What are you looking for?