what is varthman kal , boothkal , bavishya kal  on 10/7/12 from sreya mohan

मित्र यह नाम समय की स्थिति को दर्शाते हैं। भूत, वर्तमान, तथा भविष्य काल के नाम है। इनके पीछे काल लगाकर स्पष्ट किया जाता है कि यह किसी समय को दर्शा रहे हैं। इनका मुख्य संबंध क्रिया से है। क्योंकि हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्य क्रिया है और क्रिया किस समय हुई ये काल के माध्यम से पता चलता है।

जैसे -

  1. भूतकाल- बीते समय को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। भूत को गया समय माना जाता है। अतः इसे भूतकाल के नाम से जाना जाता है। जैसे- मैंने कल दाल खाई थी।
  2. वर्तमानकाल- आज के समय को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। आज जो घटित हो रहा है उस समय को वर्तमान माना जाता है। अतः इसे वर्तमानकाल कहते हैं। जैसे- मैं पढ़ाई कर रहा हूँ।
  3. भविष्य- आने वाले समय को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। कल जो होने वाला है, उसे भविष्य कहकर पुकारा जाता है। अतः इसे भविष्यकाल कहा जाता है। जैसे- हम कल सिनेमा देखने जाएँगे।

  • 1
  • 0
What are you looking for?