सबसे पहले आपको यह समझना पड़ेगा पद क्या होता है। व्याकरण में शब्द को पद भी कहा जाता है। जब हमें कहा जाता है की पद परिचय दीजिए तो हमें उस शब्द का पूरा व्याकरण का परिचय देना होता है। जैसे उस शब्द का लिंग क्या है, वचन क्या है, क्रिया शब्द है या नहीं, संज्ञा शब्द है या सर्वनाम शब्द है आदि के विषय में सारी जानकारी देनी पड़ती है।
उदाहरण के लिए-
'राम' एक नाम है यदि हमें इसका परिचय देने के लिए कहा जाए तो हम इस प्रकार देगें-
1. पुल्लिंग
2. एकवचन
3. व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द (क्योंकि यह किसी का नाम है)
आशा करती हूँ की आपको पद व पद परिचय के विषय में पता चल गया होगा।
मैं आशा करती हूँ कि आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।