Write a debate in against the topic in Hindi

उत्तर :- 

​​​​

यह इकीसवीं सदी है। यहाँ लोग स्वयं को आधुनिक कहलाना पसंद करते हैं। आधुनिक युग भी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह प्रौद्योगिकी युग भी है। कंप्यूटर, और इंटरनेट इस युग की सबसे बड़ी उपलब्धी है। इनके कारण दूरियाँ मिट गयी है और लोग पास आ गए हैं। इसके साथ ही ऐसे भी वैबसाइटें उपलब्ध हैं, जहाँ आप अपने मित्रों तथा संबंधियों से संपर्क बनाए रख सकते हैं। इसमें फेसबुक का चलन बहुत बढ़ गया है। फेसबुक सामाजिक नेटवर्किंग साइट है। इसमें लोग अपनी जानकारियाँ सहेजकर रखते हैं और अपने मित्रों के साथ इसके माध्यम से संपर्क बनाए रखते हैं। इसमें आप अपनी फोटो सहेजकर रख सकते हैं, अपने मित्रों के साथ बातचीत कर सकते हैं और संदेशों का आदान-प्रदान भी कर सकते हैं। इस साइट में काम करना सरल है। यही कारण है कि आज यह हर देश के नागरिक की पहली पसंद है। फेसबुक एक नौजवान युवक द्वारा बनाई गई थी। परन्तु उसने भी यह अंदाज़ा नहीं लगाया होगा कि यह इतनी लोकप्रिय हो जाएगी कि पूरे विश्व के लोगों द्वारा इसे अपना लिया जाएगा।

कई बार यह प्रश्न उठता है कि क्या कारण है कि लोगों के मध्य यह लोकप्रिय है? तो उत्तर है- इस साइट की पहुँच पूरे विश्व में है, यही कारण है कि लोग अपने पुराने मित्रों को बड़ी सरलता से ढूँढ पाते हैं। इसकी कार्यप्रणाली जटिल नहीं है। हर वर्ग इसमें कार्य कर सकता है। लोग एक दूसरे के संपर्क में रहना चाहते हैं। ये साइट ऐसी है, जहाँ बिना परिश्रम किए लोग अपने से संपर्क साधे रहते हैं। उनके विषय में जानकारियाँ उन्हें समय-समय पर मिलती रहती है। इसलिए यह परिवारों, माता-पिता, युवाओं आदि कि पहली पसंद है। इसकी लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी से है कि इसके आविष्कारक आज विश्व के सबसे धनवान और सफलतम लोगों की श्रेणी में आते हैं। 

 इस आधार पर आप अपने उत्तर को पूरा कर सकते हैं ।

  • 0
What are you looking for?