write a essay on computer in hindi

मित्र हम आपको अनुच्छेद लिखकर दे रहे हैं। आशा करते हैं, इससे आपकी सहायता हो जाएगी।

आज विज्ञान ने विश्व में अद्भुत क्रांति ला दी है। विज्ञान ने मानव को सुख सुविधा तथा क्रांतिकारी उपकरण दिए हैं जिन्हें देखकर हम अचम्भित हो जाते हैं। एक ऐसा ही अविष्कार है- 'कंप्यूटर', जिसने हमें अनेकों सुविधाओं से सँवार दिया है। कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसकी विशेषताओं के कारण ही आज यह हमारी ज़रुरत बन गया है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहाँ कंप्यूटर की उपयोगिता न हो। बैंक, रेलवे, हवाई अड्डे, दुकान, विद्यालयों, कार्यालयों, कारखानों, बिजली, टेलीफोन आदि के बिल, आरक्षण, समाचार पत्रों की जानकारी आदि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ कंप्यूटर की भूमिका महत्वपूर्ण न हो। चित्रकारी, विज्ञान, परीक्षा परिणाम, कला, अनुवाद सभी क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता है। संगीत व गीतों की रिकॉर्डिंग में भी इसका प्रयोग होता है। कंप्यूटर पर इंटरनेट की सुविधा भी उपलब्ध है। इस प्रकार कंप्यूटर ज्ञान विज्ञान का 'एंसाइक्लोपीडिया' बन गया है। अनेकों विज्ञापन भी कंप्यूटर द्वारा बनाए जाते हैं। अत: आज कंप्यूटर कल्पतरु और कामधेनू के समान बन गया है। इसलिए अधिकांश विद्यालयों में इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके प्रशिक्षण के लिए अनेकों संस्थाएँ  हैं। अत: कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।
 
 

  • 0

write an essay on computer in hindi

  • 1

i not undrstood ans

  • 2

apni english toh sudhar bhai!

  • 0

email to father - tell him about your future plans(telling him that you are choosing science streem in eleventh)

  • -1

Essay on computer in hindi

  • 1
What are you looking for?