Write a letter plese tey to do fast

प्रिय छात्र आपका उत्तर इस प्रकार है।
 

सेवा में,

नगर निगम अधिकारी
7, बहादुरशाह जफ़र मार्ग,
नई दिल्ली-110002

विषय—  तिलक नगर क्षेत्र में जगह-जगह जल-भराव की समस्या के सम्बन्ध में पत्र।

महोदय,
मैं तिलक नगर का निवासी हूँ। बारिश के बाद हमेशा हमारे क्षेत्र में जल-भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी कई-कई दिन तक भरा रहता है। इलाके में कीड़े, मच्छर इत्यादि की भरमार हो जाती है। चारों ओर कीचड़-गंदगी फैली  रहती है। मजबूरन हम लोगों को यहीं से आना-जाना करना पड़ता है और इसके कारण रास्ते में चलना मुश्किल हो जाता है।

अत: मेरा आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, जल्द से जल्द इसे दूर करने का प्रयास करें। आपकी अति कृपा होगी।

धन्यवाद,

भवदीय,
​​​​​विमल राय

  • 0
No I don't know
  • 0
What are you looking for?